अमेरिकी प्राइवेट कंपनी का पेरेग्रीन-1 मून लैंडर असफ प्रयास के बाद अब पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। लैंडर को बनाने वाली कंपनी एस्ट्रोबोटिक ने बताया कि यह पृथ्वी के वायुमंडल में घुसते ही जल जाएगा।
यह लैंडर 8 जनवरी को स्पेस में भेजा गया था।डब्बे के आकार वाला यह लैंडर पिछले 5 दिन से स्पेस में है फिलहाल धरती से 3.90 लाख किमी दूर है। एस्ट्रोबोटिक इस लैंडर को लेकर लगातार अपडेट देता आ रहा है।कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के कुछ देर बाद ही स्पेसशिप में एक धमाका हुआ था। इसके बाद यह साफ हो गया कि पेरेग्रीन-1 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाएगा।
सौर उर्जा नहीं मिलने के कारण लैंडर पर लगे सोलर पैनल चार्च नहीं हो पाए और बैटरी सिस्टम फेल हो गया। इसके बाद भी कंपनी ने बैटरी चार्ज करने का तरीका खोज लिया, लेकिन वो फ्यूल लीकेज नहीं रोक पाए।