श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार किया है। नौसेना का कहना है कि ये लोग अवैध तरीके से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में शिकार कर रहे थे।
भारत के विदेश मन्त्रालय की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई जानकारी नहीं मिली है l